133₹ से गिरकर आया 25₹ पर OLA का शेयर निवेशक हुए कंगाल, जानें पूरी जानकारी

133₹ से गिरकर आया 25₹ पर OLA का शेयर निवेशक हुए कंगाल, जानें पूरी जानकारी

भारतीय शेयर बाजार में जिस दिन से ओला इलेक्ट्रिक का शेयर लिस्ट हुआ है उसी दिन से यह इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी काफी चर्चित बनी हुई है कंपनी का हाल भी बुरा है शेयर अभी के समय अपने ऑल टाइम Low पर भी ट्रेड कर रहा है बता दे इस कंपनी का स्टॉक ₹133 से गिरकर ₹25 के भाव पर आ पहुंचा है।

जाने क्यों आई स्टॉक में गिरावट

जिस प्रकार कंपनी अपने टू व्हीलर सेगमेंट के बिजनेस को बाजार में लॉन्च की थी उसके बाद कंपनी को काफी बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला इनका ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में काफी धूम मचाया था परंतु बाजार में नई-नई टेक्नोलॉजी के साथ और अभी नए स्कूटर आते गए तो इसके बाद जहां ओला का मार्केट कैप इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में करीब 26 परसेंट का हुआ करता था जो आज घटकर 4 परसेंट के आसपास आ चुका है इसका सीधा असर स्टॉक पर पड़ा है इसके बाद कंपनी को बाजार में काफी बदनामी का भी सामना करना पड़ा है.

जहां कंपनी के प्रोडक्ट में काफी समस्याओं को देखा जाने लगा जब इनकी सर्विस से लेकर प्रोडक्ट में लो क्वालिटी की चर्चा होने लगी जिस वजह से कंपनी की साख काफी ज्यादा गिर गई जहां कंपनी अपने नए स्टोर्स लगातार खोल रही थी इसी बीच कंपनी को लगातार अपने काफी ज्यादा स्टोर्स बंद करने पड़े जिस वजह से काफी बड़ा नुकसान भी हो झेलना पड़ा।

जाने स्टॉक के फंडामेंटल

MetricValue
Market Cap₹ 11,124 Cr.
Enterprise Value₹ 11,319 Cr.
Current Price₹ 25.2
High / Low₹ 71.2 / ₹ 24.8
Face Value₹ 10
Industry P/E31.2

जाने Financial Performance

MetricValue
Sales₹ 2,599 Cr.
Sales Growth (YoY)-52.8%
Sales Growth (3 Years)130%
Profit After Tax₹ -2,203 Cr.
Profit Growth-22.5%
Profit Var (3 Years)

क्या है ब्रोकरेज फर्म की राय

आपको बता दे दिग्गज ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स के द्वारा इस स्टॉक में सेल रेटिंग दी गई थी जो सही साबित हुई और टारगेट प्राइस घटकर ₹26 किया गया था वह भी हिट हो चुका है इस हिसाब से यह कंपनी का स्टॉक इन दिनों काफी समस्याओं का सामना कर रहा है बाकी इसके फाइनेंशियल फंडामेंटल को सही विश्लेषण के साथ परखना बिल्कुल भी ना भूले।

Read Also : IRFC में सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी जानें क्या पड़ेगा स्टॉक पर असर ?

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी प्रकार की निवेश सलाह न माना जाए। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top