इन दिनों स्मॉल कैप सेक्टर की कंपनी जिसका नाम हम Hazoor Multi Projects Ltd के नाम से भी जानते हैं इस कंपनी की चर्चा हाल ही में कुछ समय में काफी ज्यादा तेजी से हो रही है पिछले कुछ वर्षों में यह कंपनी अपने निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न भी दे चुकी है और अभी चर्चित है टाटा स्टील से मिले बड़े कंस्ट्रक्शन कांट्रैक्ट को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है आने वाले समय में यह अच्छी ग्रोथ दिखा सकता है विस्तार से समझते हैं कंपनी के फाइनेंशियल और फंडामेंटल को।
कंपनी बना रही है एक नई टाउनशिप उड़ीसा में
बिल्कुल टाटा स्टील की तरफ से मिले हुए इस आर्डर के तहत कंपनी को उड़ीसा में टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए एक अच्छी आधुनिक टाउनशिप तैयार करनी है जिसकी कीमत करीब 182 करोड रुपए के आसपास बताई जा रही है जहां कंपनी प्लानिंग से लेकर इंजीनियरिंग डिजाइन और कंपलीट वर्क्स के साथ हैंडोवर तक इस काम को संभालने वाली है और यह काम केवल 2 साल के अंदर ही करके देना है जिसके तहत इस प्रोजेक्ट में करीब 360 फ्लैट तैयार होंगे यदि प्रति यूनिट की बात करें तो 900 से 1100 वर्ग फुट प्रति यूनिट रखी गई है ग्राउंड प्लस 9 मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट यहां बनने वाले हैं।
NHAI से भी मिल चुका है काम
बता दे इसी समय कुछ दिनों पहले ही इस कंपनी को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से भी एक प्रोजेक्ट हासिल हुआ है जिसके तहत कंपनी कम समय में अच्छे प्रोजेक्ट लेकर क्लाइंट्स का भरोसा पाने में सफ़ल रही हैं।
जाने स्टॉक से जुड़े मुख्य फाइनेंशियल और फंडामेंटल
| Metric | Value |
|---|---|
| Market Cap | ₹ 828 Cr. |
| Current Price | ₹ 34.0 |
| 52W High / Low | ₹ 51.0 / ₹ 26.8 |
| Face Value | ₹ 1.00 |
| Enterprise Value | ₹ 1,186 Cr. |
| Industry P/E | 29.0 |
| Return (3 Months) | -2.63 % |
| Return (6 Months) | -20.9 % |
| Return (3 Years) | 53.4 % |
स्टॉक से जुड़े कुछ पॉजिटिव बिंदु
कंपनी को लगातार नए ऑर्डर्स मिल रहे हैं जिस वजह से आने वाले समय में एक मजबूत ग्रोथ दिखने में यह सक्षम होती दिखाई दे सकती है इसके साथ महत्वपूर्ण रूप से देखा जा सकता है विदेशी निवेशक जिन्हें हम FII भी कहते हैं उनकी हिस्सेदारी लगातार इस कंपनी में बढ़ती जा रही है।
स्टॉक से जुड़े नेगेटिव बिंदु
लगातार जिस हिसाब से इस कंपनी का कर्ज बढ़ रहा है और कर्ज के ऊपर जो इंटरेस्ट है वह भी लगातार बढ़ता जा रहा है प्रमोटर्स अपनी होल्डिंग को गिरता हुआ देख रहे हैं कैश फ्लो काफी ज्यादा संभावनाओं से दबाव के अंदर चला दिख रहा है और कंपनी के मुनाफे में कमी हो रही है इन सभी को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है इनको देखते हुए कंपनी के फाइनेंशियल की समझ के साथ एक सही निवेश की रणनीति बनाना ही अति आवश्यक रहने वाला है।
समझें शेयर होल्डिंग पैटर्न
| Quarter | Promoters | FIIs | DIIs | Govt | Public | No. of Shareholders |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Dec 2024 | 19.82% | 19.94% | 0.01% | 0.91% | 59.32% | 21,443 |
| Mar 2025 | 18.98% | 19.72% | 0.39% | 0.87% | 60.05% | 24,803 |
| Jun 2025 | 18.04% | 21.90% | 0.37% | 0.83% | 58.86% | 25,317 |
| Sep 2025 | 17.59% | 23.84% | 0.03% | 0.81% | 57.74% | 31,071 |
| Dec 2025 | 16.92% | 22.12% | 0.02% | 0.78% | 60.15% | 30,782 |
अंतिम निष्कर्ष
जिस प्रकार इस कंपनी को लगातार बड़ी कंपनियों से आर्डर मिले हैं यह बात कही पॉजिटिव निकलकर आई है परंतु इस बात का ध्यान बिल्कुल भी काम नहीं किया जा सकता की कंपनी स्मॉल कैप है जोखिम काफी ज्यादा है इसके वॉल्यूम्स पर और मूव्स पर भी काफी नजर के साथ निवेश की सही रणनीति बनाना आवश्यक रहेगा जिस प्रकार प्रमोटर्स ने अपनी होल्डिंग को कम किया है और और FII लगातार अपनी होल्डिंग बढ़ा रहे हैं परंतु DII मैं अपनी होल्डिंग में कुछ बड़े बदलाव नहीं किए हैं ना कोई बड़ी होल्डिंग लेकर बैठे हुए हैं जो एक नेगेटिव संकेत इस कंपनी के प्रति देता हुआ दिखाई देता है।
Read Also : Suzlon Energy Share Price Update : ब्रोकरेज ने दिया 67₹ का टारगेट प्राइस मिला रहा हैं 50% डिस्काउंट पर
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी प्रकार की निवेश सलाह न माना जाए। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।

मेरा नाम अंकित कुमार अवस्थी है। पिछले 5 वर्षों से मैं लगातार फाइनेंस सेक्टर को समझने और उसमें अपनी जानकारी बढ़ाने पर काम कर रहा हूँ। इस दौरान मैंने शेयर बाजार, निवेश और वित्तीय विषयों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ सीखीं और उन्हें गहराई से समझने का प्रयास किया।
मेरा उद्देश्य है कि जो भी ज्ञान और अनुभव मैंने इन वर्षों में हासिल किया है, उसे सरल और भरोसेमंद तरीके से आप सभी तक पहुँचाऊँ। इसलिए मैं अपने कंटेंट के माध्यम से फाइनेंस और निवेश से जुड़ी जानकारी आसान भाषा में साझा करता हूँ, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सही जानकारी के आधार पर बेहतर वित्तीय फैसले ले सकें।


