₹150 के आसपास का यह इंफ्रा स्टॉक चर्चा में, कंपनी को मिला ₹69 करोड़ का ऑर्डर

₹150 के आसपास का यह इंफ्रा स्टॉक चर्चा में, कंपनी को मिला ₹69 करोड़ का ऑर्डर

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Mason Infratech Limited एक नए ऑर्डर की वजह से फिर चर्चा में आ सकती है। कंपनी को Cowtown Infotech Services Limited से करीब ₹69.52 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है यह कंपनी Lodha Group की सहायक कंपनी है। माना जा रहा है कि इस ऑर्डर के बाद सोमवार 9 मार्च को कंपनी का शेयर निवेशकों की नजर में रह सकता है।

कंपनी को किस प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला

मेसन इंफ्राटेक को यह ऑर्डर पालावा शहर के ‘हैंगिंग गार्डन MLCP’ प्रोजेक्ट के लिए मिला है। इस प्रोजेक्ट में कंपनी को कोर और शेल सिविल वर्क करना होगा इस काम के तहत कई अहम निर्माण कार्य शामिल होंगे।

काम का प्रकारविवरण
फाउंडेशनबिल्डिंग की बेस स्ट्रक्चर तैयार करना
कॉलम और बीममुख्य स्ट्रक्चर का निर्माण
बेसिक स्ट्रक्चरप्रोजेक्ट का मुख्य ढांचा
शेल वर्कबाहरी ढांचे का निर्माण

कब तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

कंपनी की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 15 महीने की समय सीमा तय की गई है।

प्रोजेक्टविवरण
प्रोजेक्ट वैल्यू₹69.52 करोड़
कामकोर और शेल सिविल वर्क
लोकेशनपालावा शहर
प्रोजेक्ट अवधि15 महीने

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी के अनुसार यह ऑर्डर सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उसकी क्षमता को दिखाता है। इस प्रोजेक्ट से कंपनी को भविष्य में और भी बड़े काम मिलने की संभावना बढ़ सकती है कंपनी ने यह भी साफ किया कि यह पूरी तरह घरेलू ऑर्डर है और इसमें प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप की किसी तरह की हिस्सेदारी नहीं है

Read Also : Apsis Aerocom IPO: 11 मार्च से खुलेगा इश्यू, ₹110 प्राइस बैंड के साथ निवेश का मौका

शेयर का हाल

हाल के समय में कंपनी के शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है शुक्रवार 6 मार्च को कंपनी के शेयर में करीब 6.28% की गिरावट आई थी, जिसके बाद यह ₹151.35 पर बंद हुआ।

पैरामीटरआंकड़े
शेयर कीमत (हालिया)₹151.35
मार्केट कैपकरीब ₹362 करोड़
52-सप्ताह हाई से गिरावटलगभग 31%
पिछले एक साल का रिटर्नलगभग 75%

निवेशकों की नजर क्यों

हालांकि स्टॉक अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर से नीचे है, लेकिन पिछले एक साल में इसने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। अब नए प्रोजेक्ट की खबर के बाद बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि आने वाले समय में कंपनी के ऑर्डर बुक और कारोबार पर इसका कितना असर पड़ता है।

Read Also : Dividend Stock: Sun TV Network ने घोषित किया ₹1.25 Dividend | जानिए Record Date

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी प्रकार की निवेश सलाह न माना जाए। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top